उत्तर प्रदेश

UP Crime: प्रेमी साथ भागी पत्नी,गुस्साए पति ने कर दी प्रेमी की मां की हत्या

Sarita
16 Jun 2025 7:53 AM IST
UP Crime:  प्रेमी साथ भागी पत्नी,गुस्साए पति ने कर दी  प्रेमी की मां की हत्या
x
UP Crime: यूपी के कासगंज जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां को बेटे की चाहत में अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल, एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके बाद गुस्साए पति ने प्रेमी की मां को फावड़े से काट डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इतना ही नहीं उसने उसकी बहन पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया।
बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव इतवारपुर में चंद्रकली (45) पत्नी प्रवीण कुमार, मां अनारकली और बेटी मंजू के साथ रहती थी। चंद्रकली के बेटे सत्येंद्र का सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी हितेंद्र उर्फ ​​जीतू की पत्नी रूबी से प्रेम प्रसंग हो गया था। करीब 9 महीने पहले सत्येंद्र रूबी को लेकर कहीं चला गया था। जिसके बाद हितेंद्र अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था। शनिवार को वह पत्नी की तलाश में चंद्रकली के घर पहुंचा। आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला हितेंद्र जब अपनी पत्नी को लेने उसके घर आया तो उसने चंद्रकली पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की बेटी भी घायल हो गई।
बेटी ने बताया कि हितेंद्र उर्फ ​​जीतू, उसका भाई मोनू और दो अज्ञात लोग शनिवार सुबह अचानक घर में घुस आए। उन्होंने पहले उसकी मां पर चाकू और डंडे से हमला किया। फिर पास में रखे फावड़े से हमला कर उसका गला रेत दिया। जब वह मां को बचाने आई तो हमलावरों ने उसके सिर पर भी फावड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। इसके बाद उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story