- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: दो नवजात...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: दो नवजात बच्चियों को बैग में भरकर फेंका, अस्पताल में मौत
Sarita
30 April 2025 10:01 AM IST

x
UP Crime: आजमगढ़ शहर के डीएवी कॉलेज के पास तमसा नदी के किनारे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. किसी अज्ञात व्यक्ति ने दो नवजात बच्चियों को झाड़ियों में एक थैले में भरकर फेंक दिया. बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएवी कॉलेज के पास तमसा नदी के किनारे झाड़ी से बच्चों के रोने की आवाज आई|
वहां मौजूद लोगों ने पास जाकर देखा तो झाड़ी में एक थैले में दो नवजात फेंके हुए थे. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी विजय कुमार सहाय मौके पर पहुंचे और दोनों नवजात को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चियों को जन्म के कुछ घंटे बाद ही फेंका गया था|
तेज धूप और गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी. सोमवार शाम को इलाज के दौरान एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरी लड़की को गंभीर हालत में रेफर किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चाइल्ड केयर को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। इस अमानवीय घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
Next Story





