उत्तर प्रदेश

UP Crime: दो दोस्तों की गला रेतकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंके, गांव में दहशत

Sarita
22 March 2025 6:07 AM IST
UP Crime: दो दोस्तों की गला रेतकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंके, गांव में दहशत
x
UP Crime: काकोरी थाना क्षेत्र के पान खेड़ा गांव में शुक्रवार रात डबल मर्डर की वारदात से दहशत का माहौल है। हत्यारों ने गांव के ही रहने वाले रोहित लोधी और मोहित लोधी की गला रेतकर हत्या कर दी और उनके शवों को सड़क किनारे फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। एसीपी काकोरी ने बताया कि, रात करीब 9:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर डबल मर्डर की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पारा और काकोरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने हत्या का शक जताया है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि हत्यारों ने रोहित लोधी और मोहित लोधी की पिटाई करने के बाद गला रेतकर हत्या की है। दोनों के शवों पर जख्म के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश जैसे विवादों की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। गांव के लोगों से पूछताछ की गई है।
Next Story