उत्तर प्रदेश

Up Crime: कारोबारी से दो करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sarita
22 Feb 2026 8:07 AM IST
Up Crime: कारोबारी से दो करोड़ की ठगी, दो  आरोपी गिरफ्तार
x
Up Crime: चेक गणराज्य के कारोबारी गैंगेला से हुई करीब दो करोड़ की ठगी में शामिल आरोपी हर वारदात की प्लानिंग ऑटो में यात्रा कर बनाते थे। उनकी बातों को सुन अक्सर चालक लालच में आकर साजिश में शामिल हो जाते थे। उनके बैंक खाते, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल ठगी में होता था। यह जानकारी पुलिस और पश्चिम जोन की साइबर सेल की जांच में हुआ है। अब तक 30 से अधिक दस्तावेज मिले हैं, जिनमें ज्यादातर ऑटो चालक या उनके परिजनों के हैं। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उनको शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
Next Story