उत्तर प्रदेश

UP Crime: बोरे में मिला युवती का धड़, सिर गायब, नृशंस हत्या के बाद तालाब में फेंका शव

Sarita
4 March 2025 12:47 PM IST
UP Crime:  बोरे में मिला युवती का धड़, सिर गायब, नृशंस हत्या के बाद तालाब में फेंका शव
x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का मंजर देख ग्रामीण ही नहीं बल्कि पुलिस भी हैरान रह गई। यहां एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को एक तालाब से एक बोरा निकला। जिसमें एक युवती का धड़ मिला। जिसके हाथ, पैर और सिर गायब थे। जिससे शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरा मामला घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित रंजीतपुर गांव का है। सोमवार की शाम ग्रामीणों ने गांव में बने तालाब में एक बोरा देखा। जिससे काफी दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को तालाब से बाहर निकलवाया। बोरा खोला गया तो उसमें एक युवती का धड़ मिला। जिसके हाथ, पैर और सिर गायब थे। जिससे शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि बोरे से बरामद शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 20 साल है।
नग्न हालत में मिला शव
गौरतलब है कि युवती का शव बोरे में नग्न हालत में मिला। ग्रामीणों का मानना ​​है कि युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शरीर के अंगों को काटकर अलग कर दिया गया। फिर युवती के धड़ को बोरे में भरकर शव को तालाब में फेंक दिया गया। बोरे में मिले युवती के धड़ पर गंभीर चोटों के निशान हैं। जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी की गई।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार बोरे में युवती का सिर्फ धड़ मिला है। सिर, हाथ और पैर गायब थे। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवती की उम्र का भी ठीक से पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आगे बताया कि युवती की हत्या कहीं और की गई है। फिर शव को यहां फेंका गया है। मामले की गहनता से जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Next Story