- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: नशीला पदार्थ...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
Sarita
25 March 2025 8:04 AM IST

x
UP Crime : यूपी के हापुड़ स्थित कस्बा धौलाना में किराना स्टोर से सामान खरीदने गई किशोरी को दो बाइक सवारों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ एक स्कूल के पीछे सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी सोमवार दोपहर करीब एक बजे किराना स्टोर से सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने कस्बे में स्थित एक स्कूल के पीछे किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को यहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।
होश में आने पर बेहोश किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। उधर, सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। देर शाम तक थाने में भीड़ जमा हो गई थी। भारी पुलिस बल तैनात सूचना मिलने पर सीओ अनीता चौहान भी थाने पहुंची और मामले की जानकारी ली। मामला दो समुदायों का होने के कारण थाने में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPकिशोरीसामूहिकदुष्कर्म UPTeenagerGangRapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





