उत्तर प्रदेश

UP Crime: चाय विक्रेता ने बिस्कुट का लालच देकर मासूम से किया दुष्कर्म

Sarita
25 May 2025 7:44 AM IST
UP Crime:  चाय विक्रेता ने बिस्कुट का लालच देकर मासूम से किया दुष्कर्म
x
UP Crime: 58 वर्षीय चाय विक्रेता ने छह साल की बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर दुष्कर्म किया। घटना का पता तब चला जब शनिवार सुबह परिजनों ने बच्ची की हालत बिगड़ती देखी। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला परिवार प्रयागराज में रहता है। परिवार की छह वर्षीय बच्ची प्रयागराज में एलकेजी की छात्रा है। परिवार गांव में गृह प्रवेश के लिए आया था। शुक्रवार को गृह प्रवेश था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
इसी बीच 58 वर्षीय चाय विक्रेता प्रहलाद सिंह बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर 200 मीटर दूर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसे 10 रुपये देकर घर भेज दिया और किसी को न बताने की धमकी दी। बच्ची घबराकर घर पहुंची और चुप रही। रात में रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग भी कार्यक्रम में व्यस्त थे और बच्ची पर ध्यान नहीं दे सके।
शनिवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आपबीती बताई। गुस्से में परिजन और ग्रामीण चाय की दुकान पर पहुंचे। दुकानदार की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बढ़ेलाल प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Next Story