उत्तर प्रदेश

UP Crime: छात्र की चाकू से गोदकर हत्या,आरोपी फरार

Sarita
2 Feb 2026 10:57 AM IST
UP Crime:   छात्र की चाकू से गोदकर हत्या,आरोपी फरार
x
UP Crime: यूपी के शामली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12वीं क्लास के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप क्लास के ही 2 छात्रों पर है, जोकि घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शामली में रविवार शाम को एक विवाद के बाद 2 लड़कों ने एक 18 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कक्षा 12 के छात्र अरशद के रूप में हुई है।
शामली के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि अरशद हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है और वे फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।का सही माध्यम नहीं है।
Next Story