- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime : कोचिंग जा...

x
UP Crime :थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री इंटर में पढ़ती है। वह अपनी सहेली के साथ सोमवार सुबह करीब छह बजे लीलाकुआं कस्बे में कोचिंग पढ़ने पैदल जा रही थी। कैमासुर गांव के पास बने यात्री सहायता बूथ के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और दोनों छात्राओं को रोका और जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि तीनों ने 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे जंगल-झाड़ियों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पूछताछ के दौरान एक छात्रा ने खुद के साथ घटना होने से इनकार कर दिया। हालांकि, मेडिकल में छात्रा के साथ कोई मेजर इंजरी की बात सामने नहीं आई है। छात्राओं ने किसी ठाकुर नाम के युवक का नाम लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
TagsUPCrimeछात्रासामूहिकदुष्कर्मUPStudentGang-rape जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





