- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime:सेक्स रैकेट...

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह मामला आजाद नगर इलाके का है, जहां एक स्कूल के पास अवैध गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में गलत काम हो रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने टीम के साथ छापा मारा। जैसे ही पुलिस घर में दाखिल हुई, वहां अफरा-तफरी मच गई।
घर में मौजूद महिला रामश्री देवी, जिसे इलाके में “बंदरिया वाली” के नाम से जाना जाता है, चिल्लाने लगी, भागो.... पुलिस आ गई। छापे के दौरान पुलिस ने दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। एक अन्य महिला को भी मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, रामश्री देवी इस पूरे गिरोह की मुख्य संचालिका थी। रेश्मा नाम की महिला को इस काम के लिए बुलाया गया था, जबकि दिनेश कुमार शर्मा और रामजी ग्राहक के रूप में वहां मौजूद थे।
पूछताछ में रामश्री देवी ने अवैध गतिविधि में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके से 4,800 रुपये नकद बरामद किए। पकड़े गए ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने 300-300 रुपये में सौदा तय किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
TagsUP Crimeसेक्स रैकेटभंडाफोड़चारगिरफ्तारUP CrimeSex racket bustedfour arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





