उत्तर प्रदेश

UP Crime: नाबालिग से रेप, अब कोर्ट ने दोषी को दी ऐसी सजा कि वो जिंदगी भर रखेगा याद

Sarita
19 March 2025 9:57 AM IST
UP Crime: नाबालिग से रेप, अब कोर्ट ने दोषी को दी ऐसी सजा कि वो जिंदगी भर रखेगा याद
x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 6 साल के बच्चे से यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण (POCSO) की विशेष अदालत के न्यायाधीश एवं अपर जिला न्यायाधीश दीपक यादव ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया और आरोपी पर 61 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. जानिए, क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना करीब 1 साल पहले की है|
उन्होंने बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका 6 साल का बेटा घर के सामने खेल रहा था, तभी उसी मोहल्ले का रहने वाला अंशु उसे अगवा कर ले गया. आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. कुमार ने बताया कि लड़के की तलाश में निकले लोगों ने देखा कि अंशु अपहृत लड़के के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा है और फिर उन लोगों ने लड़के को बचा लिया. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश दीपक यादव ने आरोपी अंशु को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई|
Next Story