- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Crime: डबल मर्डर के...
उत्तर प्रदेश
Up Crime: डबल मर्डर के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Sarita
2 Feb 2026 11:33 AM IST

x
Up Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बीते दिनों खौफनाक वारदात सामने आई थी। राज्य के गाजियाबाद जिले के खोड़ा में ढाबे पर डबल मर्डर का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, ढाबे पर खाना परोसने में देर को लेकर हुए झगड़े के बाद दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप ढाबा मालिक और उसके साथियों पर लगा है। अब खोडा डबल मर्डर के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो अपराधी जख्मी हो गए हैं जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना शुक्रवार की देर रात है। श्रीपाल, सत्यम और अनुराग गाजियाबाद से खोड़ा में एक ढाबे पर गए और खाने का ऑर्डर दिया। जब खाना परोसे जाने में देरी हुई तो इनमें से एक ने स्टाफ को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तीनों उठकर होटल के पीछे की गली की ओर निकल गए। इसके बाद ढाबे के मालिक धर्मेंद्र और उसके कर्मियों ने तीनों युवकों का पीछा किया। फिर तीनों पर लाठियों और चाकुओं से हमला किया। इस घटना में श्रीपाल और सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई और अनुराग बुरी तरह से घायल हो गया। अनुराग को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है।
यूपी के गाजियाबाद से सोमवार की सुबह बड़ी खबर सामने आई जहां खोडा में होटल पर हुए डबल मर्डर के आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में जख्मी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2 तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों ने 30 जनवरी को अंबेडकर गेट के पास दो व्यक्तियों की हत्या करने की बात कबूल की है। मुठभेड़ इंदिरापुरम अंडरपास के पास हुई है।
गाजियाबाद के खोड़ा में ढाबा मालिक को दो ग्राहकों की हत्या और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ढाबे के मालिक धर्मेंद्र ने अपराध में अपनी भूमिका कुबूल कर ली थी। इसके बाद मामले में नामजद ढाबे के अन्य कर्मचारियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गईं। अब सोमवार को मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान राजन और सचिन के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
TagsUp Crimeडबल मर्डरआरोपियोंगिरफ्तारUP CrimeDouble murderSuspectsArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





