- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Crime: सूटकेस में...
उत्तर प्रदेश
Up Crime: सूटकेस में शव छुपाने की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार
Sarita
13 Jun 2025 8:45 AM IST

x
Up Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 10 जून की सुबह बेहटा नहर के पास हरे रंग के सूटकेस में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पहले शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए महज 3 दिन में हत्या की गुत्थी सुलझा ली और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय कविता के रूप में हुई है. वह दिल्ली के करावल नगर के शिव विहार इलाके में अपने पति सागर और ससुराल वालों के साथ किराए पर रहती थी|
9 जून की शाम को घर में विवाद हुआ. कविता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को पीटा, जिससे उसका देवर सुमित नाराज हो गया. दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में सुमित ने कविता की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या में ससुर हरवीर सिंह ने भी मदद की. बाद में सुमित ने अपने छोटे भाई गुड्डू के साथ मिलकर कविता के शव को सूटकेस में डालकर रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल से बेहटा नहर के पास फेंक दिया।
इस मामले में पुलिस ने लोगों से मिली जानकारी के आधार पर शव की पहचान की और फिर जांच को आगे बढ़ाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हरवीर सिंह (52 वर्ष)- कविता के ससुर, सुमित (22 वर्ष)- कविता के देवर, गुड्डू (18 वर्ष)- सुमित के छोटे भाई। इनके खिलाफ धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
Next Story





