उत्तर प्रदेश

UP Crime: जमानत पर रिहा हुआ था हत्या का आरोपी, दोस्तों के साथ पी रहा था शराब, फिर जो हुआ सुनकर चौंक जाएंगे आप

Sarita
3 April 2025 10:35 AM IST
UP Crime: जमानत पर रिहा हुआ था हत्या का आरोपी, दोस्तों के साथ पी रहा था शराब, फिर जो हुआ सुनकर चौंक जाएंगे आप
x
UP Crime: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी युवक की बुधवार को गोलीबारी में मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव के पास शाम करीब 4:45 बजे हुई. कुमार के मुताबिक इस घटना में हाल ही में जमानत पर रिहा हुए परमजीत उर्फ ​​गुल्ला (24) की मौत हो गई. पुलिस को शक है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने परमजीत को गोली मार दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी में गुल्ला के 2 अन्य साथी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मिश्रा के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश का है. सभी एक ही ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वादी पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उधर, घटना क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि गुल्ला गांव के बाहर दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल और कार से कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए।
परमजीत 18 जनवरी 2024 को किशनपुर गांव के तीरथ सिंह की हत्या में जेल गया था। चार माह पहले ही वह जमानत पर छूटा था। परमजीत की पत्नी पायल ने बताया कि गांव के प्रधान दिलदार सिंह गोरे उसके पति परमजीत से रंजिश रखते थे। पायल का कहना है कि दिलदार के साले तीरथ सिंह की हत्या में परमजीत जेल गया था। इसी के चलते दिलदार सिंह ने तीरथ सिंह के पिता प्रभु सिंह के साथ मिलकर परमजीत की हत्या कर दी।
Next Story