उत्तर प्रदेश

UP Crime: नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी को छत से फेंका

Sarita
29 July 2025 6:53 AM IST
UP Crime:  नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी को छत से फेंका
x
UP Crime: नगर पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी युवक कौशिंद्र की छत से फेंक कर और इसके बाद लाठी डंडे व सरियों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उन पड़ोसियों पर है, जिनसे हत्या से कुछ घंटे पूर्व विवाद हुआ था। पुलिस ने कौसिंद्र व आरोपियों का शांति भंग में चालान भी किया था। युवक की हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अंजलि कटारिया ने मौके पर जांच पड़ताल की। घटना के बारे में आस पड़ोस के लोगों से जानकारी ली।
पुलिस का और मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका पड़ोसी से काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को दिन में कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों का शांति भंग के मामले में चालान कर दिया था। मगर दोनों ही पक्ष के लोग घर आ गए। रात 10 बजे दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद फिर मारपीट हो गई।
दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप है कि वह कौसिंद्र के घर में घुस आए। उन्होंने कौसिंद्र को पकड़ कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे छत पर ले गए। यहां भी उसे मारा पीटा गया। पिटाई से घायल हुआ कर्मचारी पक्की सड़क पर फेंके जाने से भी घायल हो गया। जिसके सबूत सड़क पर पड़ा खून दे रहा है। इसके बाद भी दबंगों ने उसे नहीं बख्शा। नीचे आकर उस पर लाठी डंडे और सरियों से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। शोर शराबा
सुनकर
मोहल्ल्ले के लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी में लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सीओ अंजलि कटारिया ने मौका मुआयाना किया। मोहल्ले के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। वह और इंस्पेक्टर जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story