- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: नाबालिग...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: नाबालिग लड़की को परिचित ने अगवा कर किया दुष्कर्म
Sarita
27 March 2025 8:10 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक नाबालिग लड़की को उसके परिचित ने अगवा कर कब्रिस्तान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी और अपराध में मदद करने वाले उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार को मोदीनगर सर्किल के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के पास हुई।
पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बुधवार को दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि लड़की को आरोपी ने एक टंकी के पास बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी ने अपने दोस्त की मदद से उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और कब्रिस्तान ले गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने कब्रिस्तान में ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसकी पिटाई की। आरोप है कि घटना के दौरान मुख्य आरोपी का दोस्त आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा
पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तिवारी ने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। वे तुरंत उसे निवाड़ी थाने ले गए और एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। तिवारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsUPनाबालिगअगवादुष्कर्म UPminorkidnappedrapedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





