- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Crime: प्रेमी ने...
उत्तर प्रदेश
Up Crime: प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर युवती पर फेंका तेजाब
Sarita
4 May 2025 8:20 AM IST

x
Up Crime: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह 60 फीसदी जल गई। पुलिस ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|
पुलिस के मुताबिक मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती का तिलक समारोह 23 मई को और शादी 27 मई को तय थी। वह बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से युवती का चेहरा, गर्दन और कंधा बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में तुरंत आजमगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 60 फीसदी जल गई है। अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि हमलावरों में से एक ने कहा कि अगर तू मेरी नहीं हुई तो मैं तुझे किसी और की नहीं होने दूंगा! इस मामले में मुख्य आरोपी की पहचान राम जनम सिंह पटेल के रूप में हुई है, जो पिछले 5 सालों से लड़की के साथ प्रेम संबंध में था। जैसे ही उसे पता चला कि लड़की की शादी तय हो गई है, उसने अपने साथी मनोज यादव और सुरेंद्र यादव के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेश सिंह अत्री ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी राम जनम सिंह पटेल समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है और तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
TagsUpप्रेमीयुवतीतेजाबUplovergirlacidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





