उत्तर प्रदेश

UP Crime: मजदूर की पत्नी से उसके सामने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
17 Feb 2025 6:59 AM IST
UP Crime:  मजदूर की पत्नी से उसके सामने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
UP Crime:मझोला थाना क्षेत्र में एक व्यापारी ने मजदूर के घर में घुसकर शराब पी। बाद में उसने मजदूर की पत्नी को भी शराब पिलाई और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जब जाने लगा तो पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मजदूर की तहरीर पर मझोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के अमरोहा गेट मिया साहब वाली गली निवासी व्यापारी अभिनव रस्तोगी के घर मझोला थाना क्षेत्र का एक युवक मजदूरी करता था। पुलिस को दी तहरीर में युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले वह नौकरी छोड़कर दूसरी जगह काम करने लगा था।
आरोप है कि शनिवार शाम व्यापारी अभिनव रस्तोगी शराब लेकर उसके घर आया। वह घर में घुसकर शराब पीने लगा। बाद में उसने मजदूर को बीस हजार रुपये दिए और कहा कि अपनी पत्नी को उसके पास भेज दे। आरोप है कि मना करने पर उसने तमंचा निकालकर मजदूर पर तान दिया। मजदूर को कमरे में एक तरफ खड़ा कर आरोपी ने पहले उसकी पत्नी को उसके सामने ही शराब पिलाई। बाद में तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से जाने लगा। घर से बाहर आते ही मजदूर ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर डायल 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया। बाद में एसएचओ मझोला मोहित चौधरी की टीम पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। रात भर आरोपी लॉकअप में रहा। रविवार सुबह पीड़ित मजदूर ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला थाने में आरोपी अभिनव रस्तोगी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी देकर दुष्कर्म करने, एससी/एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Next Story