- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: पति-पत्नी ने...

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक के बिरमापुर गांव निवासी शकील अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग है। आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को शकील अहमद इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर स्थित अपनी बाइक रिपेयर की दुकान बंद कर घर लौटे थे। उन्होंने अपनी पत्नी खुशनुमा से कहा था कि वह एक शादी समारोह में जा रहे हैं। जब वह पूरी रात घर नहीं लौटे तो 16 जनवरी की सुबह खुशनुमा ने इटियाथोक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि 18 जनवरी को लखनीपुर पंचायत के मकदूम पुरवा गांव के पास पेड़र नाले पर बने पुल के नीचे झाड़ियों में शकील का शव मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम में पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत होने का दावा किया था और शुरुआत में कोई केस दर्ज नहीं किया था। लेकिन 24 जनवरी को एक निजी अखबार ने मामले पर सवाल उठाते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का केस दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडेय ने बताया कि 9 मार्च को रानीजोत के अयाह निवासी मोहम्मद वकील और उसकी पत्नी शबीना को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मोहम्मद वकील ने बताया कि 2 साल पहले उसकी शादी शबीना से हुई थी। हाल ही में उसे पता चला कि शबीना का शकील अहमद से प्रेम संबंध था। पुलिस ने बताया कि शबीना ने शकील से दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन शकील नहीं माना। शकील ने शबीना के अश्लील वीडियो और फोटो शेयर करने की धमकी दी, जिससे तंग आकर दोनों ने शकील की हत्या की योजना बनाई। 15 जनवरी की शाम शबीना ने शकील को घर बुलाया। घर पर दोनों ने तकिए से गला घोंटकर शकील की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को बाइक पर रखकर गांव मकदूमपुरवा के पास झाड़ियों में एक खाई में छिपा दिया और फिर घर लौट आए। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
TagsUPपति-पत्नीप्रेमीहत्या UPhusband and wifelovermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





