- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: मानवता...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: मानवता शर्मसार, दो युवकों ने 60 वर्षीय महिला से किया दुष्कर्म
Sarita
25 May 2025 9:32 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है. अंबेडकर जिले में 60 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है. यह मामला अंबेडकर नगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यहां दो युवकों ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया है. पीड़ित महिला अहिरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वृद्ध महिला का आरोप है कि उसके गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. वहीं कुछ लोगों पर समझौता करने के नाम पर महिला पर बार-बार दबाव बनाने का भी आरोप लगाया जा रहा है|
बताया जा रहा है कि इस मामले में महिला का मेडिकल भी नहीं कराया गया है. महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र भी दिया, जिसमें कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक सीओ को जांच करने का निर्देश दें. महिला का आरोप है कि मेरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है. अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पीड़िता ने एक दिवसीय दौरे पर अंबेडकर नगर आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से न्याय की गुहार लगाई. उन्होंने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि उसे न्याय मिलेगा. समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन उनके साथ न्याय नहीं करता है तो आने वाले दिनों में सदन में उनकी आवाज बुलंद की जाएगी। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच करनी चाहिए। आखिर सच क्या है? महिला का मेडिकल क्यों नहीं कराया जा रहा है? अगर महिला प्रशासन को गुमराह कर रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? यह मामला एक उलझी पहेली बनकर रह गया है।
TagsUPयुवकोंमहिलादुष्कर्मUPyouthwomanrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





