- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: बेटी के...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
Sarita
19 May 2025 8:26 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग बेटी ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने जब घटना का खुलासा किया तो लोग ये सुनकर हैरान रह गए कि इकलौती बेटी ही कातिल निकली. पुलिस ने बताया कि घटना लखनऊ के चिनहट इलाके के सेमरा गांव की है|
रविवार रात 40 वर्षीय उषा सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी ने रात करीब 2:00 बजे अपने प्रेमी को घर बुलाया और दोनों ने मिलकर मां की हत्या कर दी. मृतका के भाई रवि ने पुलिस को सूचना देते हुए कहा कि मेरी बहन की हत्या मेरी ही भतीजी और उसके प्रेमी ने की है. इस पूरी घटना को बड़ी ही चालाकी से अंजाम दिया गया. नाबालिग बेटी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने अपनी मां के एक पुरुष मित्र पर रेप और हत्या का आरोप लगाया, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए|
पुलिस के मुताबिक मां की हत्या करने के बाद बेटी और उसके प्रेमी ने मां के कपड़े उतारे और घटनास्थल को इस तरह से सेट किया कि लगे कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति घुसा और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस की पैनी निगाहों से कुछ भी छिपा नहीं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और कुछ ही घंटों में मृतका की बेटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नाबालिग लड़की और उसके नाबालिग प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsUPबेटीबॉयफ्रेंडवारदातपुलिसखुलासाUPdaughterboyfriendcrimepolicerevelationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





