- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: पत्नी के...

x
UP Crime: मध्य प्रदेश के शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया. क्योंकि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. आरोपी ने महिला के चेहरे पर तेजाब डाल दिया, जिससे महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और जल गया. इसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है. यह मामला बूढ़ा डोंगर से सामने आया है. यहां रहने वाले 35 वर्षीय राजू धाकड़ ने शनिवार 24 मई को अपनी पत्नी राजकुमारी धाकड़ के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. पहले राजू शराब पीकर घर आया. उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था|
इसी शक के चलते पहले उसने पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर घर में छिपाकर रखी बैटरियों में इस्तेमाल होने वाला तेजाब लाकर महिला के चेहरे पर फेंक दिया. दो साल से कुछ नहीं करता पति महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके पड़ोस में रहने वाली महिलाएं सीता बाई गुर्जर और रामबेटी गुर्जर महिला के घर आईं. इसके बाद दोनों ने महिला को उसके पति से बचाया और अपने घर ले गए। इसके बाद दोनों पड़ोसी महिलाओं ने राजकुमारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का कहना है कि उसका पति दो साल से कुछ नहीं कर रहा है। इसके चलते पूरा परिवार इंदौर चला गया था।
वहां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 8 दिन पहले ही ससुराल आई थी महिला पड़ोसी महिला ने आगे बताया कि राजकुमारी का पति राजू उसके साथ मारपीट करता था और उसके चरित्र पर लांछन लगाता था। वह चार महीने पहले इंदौर से अपने गांव बूढ़ा डोंगर लौट आया था। लेकिन रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर राजकुमारी अपने मायके चली गई थी। फिर जब परिवार वालों और गुना में रहने वाले उसके जेठ-जेठानी ने उसकी सुरक्षा और भविष्य में उस पर शक न करने की गारंटी ली तो उनके कहने पर वह आठ दिन पहले ससुराल लौट आई।
लेकिन शनिवार को फिर राजू ने राजकुमारी से झगड़ा किया और फिर उस पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
TagsUPपत्नीशकचेहरेतेजाबUPwifedoubtfaceacidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





