- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: चलती कार में...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: चलती कार में लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
Sarita
11 May 2025 6:47 AM IST

x
UP Crime: ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने के बहाने दो लड़कियों को अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने एक लड़की को मेरठ ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। जब दूसरी लड़की ने विरोध किया तो उसे चलती कार के नीचे फेंक दिया। गैंगरेप की शिकार लड़की ने खुर्जा में कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता प्रतापगढ़ जिले के चिलविला की रहने वाली है और नोएडा में अपने मामा के साथ रहती है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका परिचित अमित नाम का युवक उसे नौकरी दिलाने का वादा किया और साथ चलने को भी कहा। लड़की अपने दोस्त के साथ अमित द्वारा बताई गई जगह पर पहुंची, जहां अमित ने उसे कार में बैठा लिया। अमित का दोस्त संदीप भी उसके साथ था। इसके बाद देर रात अमित अपने एक अन्य दोस्त को भी कार में ले गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन कार में बीयर पिलाई और मेरठ ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि जब उसकी सहेली ने विरोध किया तो उसे हाईवे पर चलती कार से फेंककर कुचल दिया।
इसके बाद तीनों आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया। सात मई की सुबह जब तीनों आरोपी उसे खुर्जा ले गए तो वह किसी तरह वहां से कार में बैठकर भाग निकली। इसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ खुर्जा थाने में अपहरण, हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, मेरठ में नौ मई को देर रात कार से कुचलकर मारी गई मृतका की पहचान हो गई है। दोनों सहेलियां शादी समारोहों में वेलकम गर्ल का काम करती थीं।
TagsUPचलतीकारदुष्कर्मUPmovingcarrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





