- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: 3000 रुपये...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: 3000 रुपये के लिए युवक की लाश टुकड़ों में काटकर नदी में फेंकी
Sarita
28 Feb 2025 6:29 AM IST

x
UP Crime: तूने मेरा सिर फोड़ दिया, अब मैं तेरी गर्दन काट दूंगा...यह कहकर हत्यारे परवेज ने फैजल की हत्या कर दी। हत्या की मुख्य वजह 3 हजार रुपये थे। हत्या करने के बाद हत्यारे ने उसके शव को 3 टुकड़ों में काटा, बोरे में भरकर हिंडन नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारे ने हत्या की खौफनाक कहानी बताई, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी परवेज ने बताया कि 3 साल पहले फैजल के भाई फरदीन ने उससे 33 हजार रुपये में पुरानी बुलेट खरीदी थी। इसके लिए उसने 30 हजार रुपये चुकाए थे। 3 हजार रुपये बाकी थे।
इसी बात को लेकर फैजल से झगड़ा हुआ था। इसे लेकर पुरानी रंजिश थी। ऐसे में बदला लेने के लिए फैजल को महिला मित्र के घर मिलने के लिए बुलाया। जहां उसे नशीली चाय पिलाई गई और वह बेहोश हो गया। उसके बाद 2 दोस्तों की मदद से उसे हिंडन नदी के किनारे ले गया. होश में आने के बाद उसे बुरी तरह पीटा. उसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस से बचने के लिए उसके शव के 3 टुकड़े किए और फिर बोरे में भरकर हिंडन नदी में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में आरोपी परवेज, उसकी महिला मित्र शमा, सावेज, रिहाना, इनाम और दानिश को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है|
TagsUP3000 रुपयेयुवकटुकड़ोंकाटकरफेंकीUPRs 3000young mancut into piecesthrownजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





