- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: पिता ही...

x
UP Crime : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक पिता को अपनी पांच साल की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी पिता ने पिछले महीने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि मोहित मिश्रा ने 25 फरवरी को रामपुर मथुरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उसकी बेटी तानी लापता हो गई है। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मिश्रा ने ही बच्ची की गला घोंटकर हत्या की और शव को गांव के बाहर एक खेत में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक अगले दिन 26 फरवरी को बच्ची का पैर सरसों के खेत से बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के शरीर के अन्य हिस्से भी बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक इसके बाद पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने जांच तेज की और मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में मिश्रा ने बताया कि वह अपने पड़ोसी रामू से विवाद के कारण परेशान था और उसने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि मिश्रा ने अपने बच्चों को रामू के घर न जाने की चेतावनी दी थी लेकिन उसकी बेटी रामू के घर खेलने चली गई। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की शाम को जब वह अपनी मोटरसाइकिल से बाहर जा रहा था तो उसने तानी को पड़ोसी के घर जाते देखा जिससे वह नाराज हो गया और उसने अपनी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बाद में बच्ची के शव को जंगली जानवरों से क्षत-विक्षत करा दिया गया।
TagsUPपिताबेटीहत्याराUPfatherdaughterkillerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





