उत्तर प्रदेश

Up Crime: संपत्ति के लालच में पिता की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Sarita
4 Feb 2026 7:45 AM IST
Up Crime: संपत्ति के लालच में    पिता   की हत्या,आरोपी  गिरफ्तार
x
Up Crime: सदर कोतवाली इलाके के जलालपुर पनवाड़ा गांव में, प्रॉपर्टी के लालच में एक नशेड़ी इकलौते बेटे ने अपने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार देर रात 2:30 बजे हुई। शुरू में परिवार ने पुलिस को बताया कि हत्या बदमाशों ने की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में, आरोपी बेटे सौरभ को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
जलालपुर पनवाड़ा गांव में रात में नरेंद्र पाल (50) को गोली मार दी गई। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह 4:30 बजे, नरेंद्र पाल के भाई मुन्नूलाल ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेया और कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे, इलाके का मुआयना किया और परिवार से पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि उसने गोली चलने की आवाज़ सुनी थी।
पूछताछ के दौरान, सौरभ ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और पिछले एक साल से अपने पिता से बात नहीं कर रहा था। वह लगातार अपने पिता से प्रॉपर्टी अपने नाम करने और पैसे देने की मांग कर रहा था। तीन दिन पहले, पिता और बेटे के बीच झगड़ा हुआ था जब सौरभ ने ऑटो-रिक्शा की किस्त के लिए 10,000 रुपये मांगे थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि मौत गोली लगने से हुई है।
Next Story