उत्तर प्रदेश

up crime: किसान की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी

Bharti Sahu 2
5 Nov 2024 11:56 AM IST
up crime:  किसान की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी
x
up crime: थाना रोहटा क्षेत्र के गांव किनौनी के जंगल में गन्ना छीलते समय किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। इस बीच फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। गांव किनौनी निवासी 40 वर्षीय राजू पुत्र राम सिंह मंगलवार तड़के सुबह गन्ने के खेत में गन्ना छीलने गया था।
कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने राजू का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था। इसके बाद ग्रामीणों व परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही रोहटा व आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, जबकि ग्रामीण हत्या के खुलासे की मांग पर अड़े रहे। इस बीच, जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया, जहां टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
Next Story