भारत

सियासी बवाल: डेढ़ घंटे तक नहीं उड़ पाया मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

jantaserishta.com
5 Nov 2024 11:36 AM IST
सियासी बवाल: डेढ़ घंटे तक नहीं उड़ पाया मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
x

फाइल फोटो

कहा- पीएम की सुरक्षा का हवाला देकर बेवजह रोका गया.
नई दिल्ली: झारखंड (Jharkhand) में सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई.
जेएमएम ने मुर्मू को पत्र लिखकर कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के गढ़वा और चाईबासा दौरे की वजह से नो-फ्लाई जोन लगाया गया. हमारे स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन दोपहर 1.45 बजे पश्चिमी सिंहभूम के गुदरी में सभा करने के बाद दोपहर 2.25 बजे सिमडेगा के बाजार टांड में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे.
जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए दोपहर 2.40 बजे चाईबासा पहुंचना था. गुदड़ी और चाईबासा के बीच की दूरी 80 किलोमीटर है, जबकि सिमडेगा 90 किलोमीटर दूर है. चुनाव आयोग ने सोरेन के दौरे को मंजूरी दे दी थी लेकिन प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए सीएम के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया."
भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक और ऑटोनोमस संस्था है. चुनाव आयोग ने कहा था कि सुरक्षा कारणों से 50 किलोमीटर के दायरे में 15 मिनट के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई.
पत्र में कहा गया है, "हमारे मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से आते हैं और बहुत संघर्ष के बाद इस पद पर पहुंचे हैं. आप भी आदिवासी समुदाय से हैं और लंबे संघर्ष के बाद देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं." पत्र में राष्ट्रपति से गुजारिश की गई है कि वे सुनिश्चित करें कि आदिवासी जनप्रतिनिधियों सहित सभी स्टार प्रचारकों को समान संवैधानिक सुरक्षा और सम्मान मिले.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story