- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime:...

x
UP Crime: आगरा की जूता कंपनी के इलेक्ट्रीशियन राजकुमार (45) की सिर में गोली मारकर व चाकू से गोदकर हत्या कर शव लोधा क्षेत्र में फेंक दिया गया। 16 दिसंबर दोपहर आगरा स्थित अपने घर से निकले इलेक्ट्रीशियन का खून से लथपथ शव 17 दिसंबर सुबह लोधा क्षेत्र में अकरावत के कच्चे रास्ते पर मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है
राजकुमार आगरा की लूथरा जूता कंपनी में इलेक्ट्रीशियन थे।16 दिसंबर दोपहर में वह रुपये लेने जाने की कहकर घर से निकले थे। शाम तक वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने आगरा में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। यहां कैसे पहुंचे, खुद परिजन परेशान हैं। धनीपुर मंडी के पास राजकुमार की ससुराल है। इस खबर पर साला व ससुराल के लोग पहले पहुंच गए थे। बाद में आगरा से परिजन आए। पुलिस स्तर से कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। देर शाम तक परिजन तहरीर नहीं दे पाए थे। हत्या की वजह भी साफ नहीं हो पा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन आगरा ले गए।
लोधा में मिले शव की पहचान आगरा के युवक के रूप में हुई है। उसकी यहां ससुराल है। उसकी हत्या किस वजह से किसने की, यह अभी जांच का विषय है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।जिस तरह ये हत्या हुई है, उसमें किसी विवाद या रंजिश का ज्यादा अंदेशा है। अभी परिवार या पुलिस स्पष्ट नहीं कर पा रही। अब तक की जांच में किसी रंजिश, रुपयों के विवाद या लूट में ही हत्या का अंदेशा है।
TagsUPCrimeइलेक्ट्रीशियनहत्या UPElectricianMurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





