- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: मामूली विवाद...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: मामूली विवाद के चलते बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या
Sarita
24 March 2025 8:56 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर मामूली विवाद के चलते 72 वर्षीय एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंझनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोडर गांव निवासी बुधई (72) आज सुबह करीब 11:00 बजे अपने पोते के लिए दवा लेने थाना क्षेत्र के नौघिरा गांव में श्याम लाल के घर गए थे। वह श्यामलाल के दरवाजे पर बैठे थे। उनके बगल में नौघिरा गांव का प्रेमलाल कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहा था।
एसएचओ ने बताया कि प्रेमलाल और बुधई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर प्रेमलाल ने बुधई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे बुधई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण बुधई को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद प्रेमलाल मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच की जा रही है।
TagsUPविवादबुजुर्गहत्या UPdisputeelderlymurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





