- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: आठ साल की...

x
UP Crime: फिरोजाबाद के नारखी में मंगलवार से लापता कक्षा पांच में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बच्ची का शव बुधवार शाम एक घर में बोरे में मिला। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को बोरे में डालकर घर में ईंट की दीवार बना दी थी, ताकि किसी को पता न चले। परिजनों के शक पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की और बताया कि उसने शव कहां फेंका है। पुलिस ने दीवार तोड़कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी के परिवार के तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। मृतका के मामा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस जांच कर रही है।
बुधवार को पुलिस ने परिजनों के साथ कई जगह तलाश की। बाद में परिजनों ने बताया कि एक युवक ने बच्ची से चाऊमीन मांगी थी। पुलिस ने दो सौ मीटर दूर चाऊमीन का ठेला लगाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची सौ रुपये लेकर चाऊमीन खरीदने आई थी। इसके बाद पुलिस ने चाऊमीन का ऑर्डर देने वाले युवक कौशल को हिरासत में ले लिया।
कड़ाई से पूछताछ की तो कौशल ने बताया कि उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी है। शव को बोरे में भरकर घर में छिपा दिया था। पुलिस उसे लेकर घर पहुंची और ताला तोड़ा तो दो कमरों वाले मकान में एक कमरे की ईंट की दीवार हटाकर देखा तो ईंट की दीवार के बीच में एक बोरा रखा हुआ था, जिसमें बच्ची का शव मिला।मामले में आरोपी और उसके परिवार के परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। तीन पुलिस टीमों का भी गठन किया गया है।
TagsUPबच्चीहत्याUPgirlmurder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





