- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: डबल मर्डर,...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: डबल मर्डर, प्रॉपर्टी के लिए युवक ने बुआऔर दादी को उतारा मौत के घाट
Sarita
29 March 2025 6:43 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रेलवे हड़ताल कॉलोनी आदर्श नगर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद के चलते दो महिलाओं की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हथौड़े से सिर कुचलकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी दादी और बुआ की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है। संपत्ति विवाद के चलते दादी सरोज शर्मा (90) और अविवाहित चाची वंदना शर्मा (60) की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी। शुक्रवार को आरोपी ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने अपनी दादी और बुआ की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस के होश उड़ गए।
मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक युवक ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर जानकारी दी कि उसने अपनी दादी जिनकी उम्र करीब 90 साल है और अपनी बुआ जिनकी उम्र करीब 55 साल है, की हत्या कर दी है। आरोपी ने बताया कि उसने हथौड़े से वार करके दोनों की हत्या की है। जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
मुरादाबाद पुलिस ने मौके पर आकर घटना की पुष्टि की। सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल की फील्ड यूनिट द्वारा सभी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस घर में वारदात को अंजाम दिया गया, उसमें आरोपी अपनी बुआ और दादी के साथ रहता था। आरोपी के माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। संपत्ति विवाद के चलते युवक ने दादी और बुआ की हत्या कर दी।
TagsUPप्रॉपर्टीबुआदादीमौतघाटUPpropertyauntgrandmotherdeathGhatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





