उत्तर प्रदेश

UP Crime :दंपति से लूटपाट, फिर ले ली महिला की जान

Sarita
31 July 2025 10:53 AM IST
UP Crime :दंपति से लूटपाट, फिर ले ली महिला की जान
x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के आंवला थाना क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने बाइक सवार एक दंपत्ति को घेरकर लूटपाट की, महिला ने विरोध किया तो धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इस हमले में महिला के पति को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बियोली गांव निवासी ओम शरण मौर्य (40) बुधवार रात अपनी पत्नी अमरवती (35) के साथ बाइक पर ससुराल मोतीपुरा (आंवला थाना क्षेत्र) से घर लौट रहे थे। तभी आंवला-वजीरगंज मार्ग पर उसैता गांव के पास अचानक 6 से 7 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
बदमाशों ने दंपत्ति को रोककर उनके पास मौजूद नकदी और जेवर लूट लिए। इस दौरान जब दंपत्ति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक बदमाश ने अमरावती के चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद ओम शरण मौर्य ने अपने परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने अमरावती को मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य और पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा रात में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल की जाँच की और पीड़िता से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लूट व हत्या के सभी पहलुओं की जाँच कर रही है।
Next Story