उत्तर प्रदेश

UP Crime: दबंग ने घर में घुसकर महिला के चेहरे पर फेंका केमिकल

Sarita
6 Feb 2025 6:13 AM IST
UP Crime: दबंग ने घर में घुसकर महिला के चेहरे पर फेंका केमिकल
x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक मनबढ़ ने विधवा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे महिला का चेहरा झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। बर्न यूनिट में भर्ती महिला की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के माता वाली निवासी आशिया के पति की छह साल पहले मौत हो गई थी। विधवा घरों में झाड़ू-पोछा कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से मनबढ़ों की नजर पीड़िता के घर पर थी।
दबाव के बावजूद मकान बेचने से इनकार करने से नाराज गुलफाम नामक स्थानीय मनबढ़ ने घर में घुसकर महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को बुलाया। महिला को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब नौ बजे उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा और तहसीलदार भूपाल सिंह ने महिला से पूछताछ की। तहसीलदार ने उसके बयान दर्ज किए। तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
महिला का मेडिकल परीक्षण करने वाले अस्पताल के डॉ. नितिन आनंद पंत ने बताया कि महिला का चेहरा और गर्दन करीब 12 फीसदी जली है। चेहरे पर फेंका गया पदार्थ कोई केमिकल या पेट्रोल हो सकता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर उससे झगड़ा करता है। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Next Story