- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Crime : दबंगों ने...
उत्तर प्रदेश
Up Crime : दबंगों ने दो भाइयों को चाकुओं से गोदकर दिया खूनी वारदात को अंजाम
Sarita
9 March 2025 10:30 AM IST

x
Up Crime: जिले में दबंगों ने 2 भाइयों पर चाकुओं से गोदकर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं एक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि पूरा मामला बासौनी के चुन्नीलाल पुरा गांव का है। जहां 2 परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष दूसरे पक्ष को गाली दे रहा था।
जिस पर 2 भाइयों ने गाली देने से मना किया। जो पहले पक्ष के लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर 2 भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस दोनों भाइयों को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
TagsUpदबंगोंभाइयोंखूनीवारदातअंजामUpbulliesbrothersbloodycrimeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





