- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime : 24 घंटे में...
UP Crime : 24 घंटे में ही बड़ा पर्दाफाश, दिल दहला देने वाली साजिश

यूपी | उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। एक पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या कर पुलिस में तहरीर दी थी, लेकिन जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने महज 24 घंटे में साजिश का पर्दाफाश कर दिया। हत्या में पिता के साथ बेटी का बहनोई भी शामिल था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
आजमगढ़ जिले के एक गांव में लड़की की लाश मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मृतका के पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या का शक जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की जांच में मामला उलट निकला।
24 घंटे में खुली साजिश
पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो कई संदिग्ध सुराग मिले। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़की के पिता से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पता चला कि हत्या की साजिश में मृतका का बहनोई भी शामिल था।
तीन गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की जांच
हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद या किसी अन्य कारण की जांच की जा रही है। पुलिस ने पिता, बहनोई और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।





