- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: पैसों के...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: पैसों के विवाद में युवक ने दो दोस्तों की चाकू मारकर कर दी हत्या
Sarita
26 July 2025 12:52 PM IST

x
UP Crime : कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में सारिक ने अपने दोस्तों शाहनवाज उर्फ बबलू और जुनैद की चाकू मारकर हत्या कर दी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी सारिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गलशहीद के असातलपुरा निवासी फईम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसके भाई शाहनवाज उर्फ बबलू को असातलपुरा निवासी जुनैद और सारिक बुलाकर ले गए थे। गुलाबबाड़ी चुंगी स्थित शराब की दुकान पर शराब पीने के बाद सारिक का शाहनवाज और जुनैद से पैसों को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद आरोपियों ने शाहनवाज और जुनैद पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर शाहनवाज और जुनैद के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जुनैद को जिला अस्पताल भेजा। जहां जुनैद (30) की भी मौत हो गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सारिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
TagsUPपैसोंविवादयुवकदोस्तोंहत्या UPmoneydisputeyoung manfriendsmurder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





