उत्तर प्रदेश

UP Crime: प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली युवती से रेप के बाद हत्या

Sarita
29 March 2025 10:36 AM IST
UP Crime:  प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली युवती से रेप के बाद हत्या
x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि युवती की गैंगरेप के बाद हत्या की गई. युवती के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसके कपड़े भी फटे हुए थे. इस घटना से गुस्साए मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. जानिए पूरा मामला दरअसल युवती रानीगंज थाना क्षेत्र के भड़हरगंज की रहने वाली थी. उसकी मां 4 साल से मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्यरत थी. उसके पिता की मौत हो चुकी है. उसकी दिव्यांग मां ने बताया कि बेटी गुरुवार शाम 6:30 बजे साइकिल से ड्यूटी पर अस्पताल गई थी. रात में अस्पताल से फोन आया कि अस्पताल आ जाओ. जब मैं अस्पताल पहुंची तो कर्मचारी सुनील कुमार, विद्यासागर और शाहनवाज ने मुझे गेट पर रोक लिया और कहा कि आपकी बेटी की मौत हो गई है. घर के सामने शव छोड़कर भाग गए आरोपी
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह अस्पताल से घर पहुंची तो कुछ ही देर में अस्पताल की एंबुलेंस बेटी का शव लेकर घर पहुंच गई। आरोपी घर के सामने शव छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। बेटी का शव देखा गया तो शरीर के निचले हिस्से के कपड़े गायब थे। कई जगह चोट के निशान थे। उन्होंने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
मां का आरोप है कि अस्पताल के डॉ. अमित पांडेय, सुनील कुमार, विद्यासागर, शाहबाज और अस्पताल मालिक ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इसमें मनोरमा देवी (दाई) भी शामिल थी। मां ने बताया कि घटना वाली रात वह रानीगंज थाने पहुंची। हमने डॉक्टर समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीओ का सिर फट गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।
Next Story