उत्तर प्रदेश

UP Crime: रात में हैंडपंप पर पानी पीने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
15 Aug 2024 2:08 AM GMT
UP Crime:  रात  में हैंडपंप पर पानी पीने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म
x
UP Crime: पांच युवक एक युवती का घर से अपहरण कर बाग में ले गए। वहां बनी कोठरी में दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य युवकों ने उसका वीडियो बना लिया। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित युवती एक बजे वह पानी पीने के लिए आंगन में लगे हैंडपंप पर आई। आरोप है कि इसी दौरान पांच युवक घर में घुसे और उसे जबरन उठाकर गांव के बाहर आम के बाग में बनी कोठरी में ले गए और मारपीट की। आरोपियों ने उसे और भाई को जान से मारने व वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। वह घर पहुंची, लेकिन डर के कारण परिजनों को नहीं बताया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story