- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: घर में सो...

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई के मल्लावां इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक युवती की उसके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने कन्नौज के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है. युवती की 16 मई को बारात आनी थी. फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है. सनसनीखेज वारदात मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के जरेरा बाबतमऊ गांव की है. यहां रहने वाले नौरंग के घर में रात करीब तीन बजे हंगामा हो रहा था|
आनन-फानन में पड़ोसी भी घर के पास इकट्ठा हो गए और पता चला कि दो युवकों ने घर में सो रही नौरंग की बेटी संगीता राजपूत को गोली मार दी है. फायरिंग के बाद परिजनों ने दोनों युवकों को भागते हुए देखा और उनकी पहचान की, दोनों कन्नौज जिले के रहने वाले हैं. मृतका की मां ने बताया कि एक शख्स ने उसे पकड़कर नीचे गिरा दिया था और जब वह भागी तो गिरने से वह भी घायल हो गई|
गोली लगने से मौत की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लड़की की शादी तय है और 16 मई को बारात आनी है। घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
TagsUPयुवतीहत्याUPgirlmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





