- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Crime : हैवान पति...

x
Up Crime : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर गोली मार दी। इस घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार खुशी (25) की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही उसके पति ने उसके सिर में गोली मार दी थी।
पुलिस के अनुसार दंपति के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि गोविंद नगर इलाके में एक महिला के सिर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसे उसे अस्पताल ले गई, जहां शुक्रवार तड़के लगभग उसकी मौत हो गई। ख़ुशी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सूरज के साथ हुई थी। सिंह ने बताया कि दंपति तलाक की कोशिश कर रहे थे और आरोपी ने उसे यह कहकर बुलाया था कि वह समझौते पर बात करना चाहता है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को वह विवाद सुलझाने के बहाने उसे अपने साथ बाहर ले गया और गोली मार दी। ख़ुशी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने फरार सूरज की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज किया जा रहा है।
TagsUpपतिपत्नीसजाUphusbandwifepunishment जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





