- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: 70 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: 70 वर्षीय पिता ने अपने बेटे की राइफल से गोली मारकर कर दी हत्या
Sarita
2 Jun 2025 11:25 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां औराई थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कैलाश नाथ दुबे (70) के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के चेरापुर गांव निवासी कैलाश नाथ दुबे (70) के पुत्र तनंजय दुबे (47) घर में शादी समारोह में शामिल होने मुंबई से यहां आए थे। तनंजय के बेटे विशाल दुबे उर्फ राजा ने पुलिस में मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसके पिता (तंजय) और दादा कैलाश नाथ दुबे के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जिस पर उसके दादा ने राइफल से दो गोलियां चला दीं।पहली गोली चूक गई, लेकिन गुस्से में चलाई गई दूसरी गोली तनंजय को लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद तनंजय को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन शनिवार रात को उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया और आज मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हथियार के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsUPपिताबेटेहत्या UPfathersonmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





