- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Crime : युवक की गला...
उत्तर प्रदेश
Up Crime : युवक की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार
Sarita
5 May 2025 8:37 AM IST
Up Crime : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाने के जुगलीकला गांव में ससुराल गए युवक की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि मृतक हरेंद्र वर्मा की पत्नी उमा देवी का गांव के ही युवक जितेंद्र वर्मा से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर हरेंद्र वर्मा को खत्म करने की साजिश रची और पत्नी उमा देवी ने अपने भाई की शादी में हरेंद्र वर्मा को अपने मायके बुलाया। एसपी ने बताया कि शुक्रवार रात जितेंद्र वर्मा ने हरेंद्र वर्मा को ससुराल के पास बुलाया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या में शामिल पत्नी समेत 7 गिरफ्तार, खून से सने कपड़े और चाकू बरामद
बताया जा रहा है कि पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी उमा देवी, प्रेमी जितेंद्र वर्मा, मुकेश कुमार, सचिन यादव, अखिलेश यादव, संतोष, मुकेश साहू समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े और जूते तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। एसपी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsUpयुवकहत्या7गिरफ्तारUpyouthmurder7 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story







