उत्तर प्रदेश

UP: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ी,लोगों में मचा हड़कंप

Ritik Patel
27 Jun 2024 12:55 PM GMT
UP: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ी,लोगों में मचा हड़कंप
x
UP: यूपी के कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पत्नी और निषाद पार्टी की उपाध्यक्ष मालती निषाद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अचानक वह बेहोश होकर सोफे पर गिर गईं।Cabinet Ministerकी पत्नी की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मछुआ क्रांति बलिदान दिवस समारोह के मौके पर कानपुर जिले के सतीचौरा घाट पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद और उनकी पत्नी मालती निषाद भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
सभी कर्यक्रम में मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक से निषाद पार्टी की उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पत्नी मालती की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह बेहोश होकर कार्यक्रम में पड़े सोफे पर गिर गईं। ये देखकर वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में मालती निषाद को तुरंत कार में बैठाया गया, इसके बाद वहां से कार्डियोलॉजी में एडमिट कराया गया है। Cardiologyके डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार वर्मा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक के लक्षण नहीं मिले हैं। दो बार जांचे हो चुकी हैं। सीने में दर्द की दिक्कत बताई गई थी। इलाज चल रहा है।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर

Next Story