उत्तर प्रदेश

UP: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सेंगोल (राजदंड) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर किया प्रहार

Ritik Patel
27 Jun 2024 12:29 PM GMT
UP: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सेंगोल (राजदंड) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर किया प्रहार
x
UP: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सेंगोल (राजदंड) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सपा के मन में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है। योगी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है।' उनका यह पोस्ट अंग्रेजी में है। उन्होंने कहा, 'सेंगोल पर उसके शीर्ष नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय हैं। यह उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। यह विशेष रूप से तमिल संस्कृति के प्रति इंडी गठबंधन की नफरत को भी दर्शाता है।''
Yogi
ने लिखा, ''सेंगोल भारत का गौरव है। यह सम्मान की बात है कि माननीय Prime Minister Narendra Modi ने इसे संसद में सर्वोच्च सम्मान दिया।'' समाजवादी पार्टी के सांसद आर के चौधरी ने विगत दिनों प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखकर सेंगोल को राजशाही का प्रतीक बताते हुए उसे संसद भवन से हटाने की मांग की थी।
क्या है पूरा मामला- यूपी की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद आरके चौधरी ने लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र में सेंगोल को हटाने की मांग की थी। चौधरी ने कहा था, 'मैं जब शपथ ले रहा था तो वहीं पर सेंगोल लगा देखा। इसका सेंगोल का अर्थ राजदंड से है।
राजदंड
का मतलब होता है, राजा का दंड। अब जब देश में Democracy है और व्यवस्था संविधान के अनुसार चल रही है तो फिर इसकी हमें क्या जरूरत है। इसे सदन से हटा देना चाहिए। राजा-रजवाड़ों का शासन खत्म करके ही देश में लोकतंत्र लाया गया था। इसलिए अब इसकी हमें क्या जरूरत है। अब तो देश संविधान से ही चलना चाहिए।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर

Next Story