- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: खेत से घर...
उत्तर प्रदेश
UP Accident: खेत से घर लौट रहे मजदूरों को ट्रैक्टर ने कुचला, मची चीख-पुकार
Sarita
25 Feb 2025 7:25 AM IST

x
UP Accident: उत्तर प्रदेश में एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के तमरौरा मोड़ के पास सड़क हादसे में 4 मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इस हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार देर शाम की है, जब मजदूर घर लौट रहे थे. एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को कुचल दिया. राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी|
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल का इलाज किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आशु (17), गुलशन (18) और गीतम (26) के रूप में हुई है. वहीं, गंभीर रूप से घायल मजदूर की पहचान श्रीकृष्ण (26) के रूप में हुई है. नयागांव थाना प्रभारी रितेश कुमार ठाकुर ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है|
TagsUPमजदूरोंट्रैक्टरकुचलाचीख-पुकारUPworkerstractorcrushedscreams and criesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





