- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: अज्ञात...
उत्तर प्रदेश
UP Accident: अज्ञात वाहन ने मोपेड में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
Sarita
29 Dec 2025 10:38 AM IST

x
UP Accident: अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित कंकाली मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी पहुंचाया।बलवीर सिंह (38) निवासी निनामई अपनी मोपेड से कंकाली मंदिर स्थित दुकान से लौट रहा था। बलवीर की मोपेड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां बलवीर की मौत हो गई।इधर, 28 दिसंबर की शाम अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित 14 नंबर भट्ठा के पास अलीगढ़ से आ रहे बाइक सवार की बाइक असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गई। जिससे बाइक सवार कौमरी निवासी अंकित, मोहित और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अभिषेक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
TagsUPAccidentवाहनमोपेडटक्करएकमौततीनघायलUPvehiclemopedcollisiononedeaththreeinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





