उत्तर प्रदेश

Up Accident :सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sarita
3 Dec 2025 7:51 AM IST
Up Accident :सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत
x
Up Accident : झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर नहदौरा गांव के पास मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। 80 km/h से ज़्यादा स्पीड से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें CHC कबरई से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और दो की मौत हो गई। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह डैमेज हो गईं।
शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी अनस खान (21) गाड़ी के इंश्योरेंस का काम करता था। मंगलवार को वह एक गाड़ी का इंश्योरेंस सर्वे कराने नहदौरा गांव गया था। लौटते समय हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चकनाचूर हो गईं और उनके टायर गाड़ी से निकल गए।
हादसे में अनस खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार झांसी जिले के बड़ेहार निवासी सुभाष (28), बरुआ सागर निवासी हरेंद्र रायकवार (17) और मध्य प्रदेश के कुडार निवासी आशीष (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सुभाष की भी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हरेंद्र और आशीष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ जमा हो गई।थाना प्रभारी (SHO) कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जांच की जा रही है।
Next Story