उत्तर प्रदेश

Up Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत

Sarita
25 July 2025 10:35 AM IST
Up Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत
x
Up Accident :भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक और एक खलासी की मौत हो गई। इससे दक्षिणी लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
सावन के चलते राजमार्ग का उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। दक्षिणी लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा है। गुरुवार देर रात विपरीत दिशाओं से आ रहे ट्रक आपस में टकरा गए। इसमें चालक इंद्रजीत नट पुत्र महेंद्र नाथ (40) निवासी ग्राम भभौरा चकिया चंदौली और खलासी देवेंद्र यादव (45) पुत्र श्याम बिहारी निवासी मंगला विहार कॉलोनी कानपुर की मौत हो गई।
एक ट्रक में बैटरी और दूसरे में प्याज लदा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा ध्वस्त हो गया। दूसरे ट्रक के चालक और खलासी भाग गए। घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर प्रभारी निरीक्षक ऊंज रमाकांत यादव मौके पर पहुंचे और जाम हटवाया तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story