- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: कार-ट्रक...
उत्तर प्रदेश
Up Accident: कार-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, पांच घायल
Sarita
10 Feb 2026 6:26 AM IST

x
Up Accident: जिले में सोमवार शाम एक कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो जाने पर दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शाहजहांपुर के कुछ लोग फर्रुखाबाद स्थित पत्तियां गांव में तिलक की रस्म पूरी करने जा रहे थे, तभी अल्लाहगंज क्षेत्र में बझेडा़ गांव के पास अन्य वाहन से आगे निकलते समय उनकी कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार आनंदपाल उर्फ पप्पू (50) तथा सुरेश कुमार (60) की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। द्विवेदी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगो को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
TagsUpAccidentकार-ट्रकटक्करदोमौतपांचघायलUPCar-truckCollisionTwoDeathsFiveInjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





